Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मुंबई सिटी ने बिपिन सिंह के सम्मान में जर्सी नंबर 29 को रिटायर करने का किया फैसला

मुंबई सिटी ने बिपिन सिंह के सम्मान में जर्सी नंबर 29 को रिटायर करने का किया फैसला

31 May 2025

मुंबई सिटी ने बिपिन सिंह के सम्मान में जर्सी नंबर 29 को रिटायर करने का किया फैसला

 मुंबई सिटी एफसी ने पुष्टि की है कि विंगर बिपिन सिंह का क्लब के साथ अनुबंध 31 मई 2025 को समाप्त हो गया है और वह अब टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। क्लब ने उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुए उनकी जर्सी नंबर 29 को हमेशा के लिए रिटायर करने का फैसला किया है। मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले बिपिन सिंह ने 2018 में शिलॉन्ग लाजोंग और एटीके जैसे क्लबों में खेलकर अनुभव हासिल करने के बाद मुंबई सिटी से जुड़ाव बनाया था। इसके बाद वह क्लब के इतिहास के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बन गए।

बिपिन ने मुंबई सिटी के साथ रहते हुए दो बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) कप और दो बार लीग शील्ड अपने नाम की। उन्होंने क्लब के लिए कई अहम मौकों पर निर्णायक प्रदर्शन किए। बिपिन सिंह 2020-21 के ऐतिहासिक सीजन में टीम के अहम सदस्य थे, जब मुंबई सिटी एफसी आईएसएल इतिहास में पहली बार कप और शील्ड दोनों जीतने वाली टीम बनी। फाइनल में एटीके मोहन बागान के खिलाफ उनका विजयी गोल आईएसएल के इतिहास में सबसे यादगार पलों में गिना जाता है।

बिपिन ने 2023-24 में दूसरा आईएसएल कप भी अपने नाम किया। फाइनल में एक और शानदार गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। 2022-23 में टीम के लीग शील्ड जीतने वाले दल का भी वह हिस्सा रहे।

बिपिन सिंह ने 158 मैचों में 28 गोल किए और इस तरह वह मुंबई सिटी एफसी के इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

बिपिन ने भावुक विदाई संदेश में कहा, "अलविदा कहना आसान नहीं है, लेकिन मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मुंबई सिटी पिछले सात सालों में मेरा घर रहा है और इस क्लब ने मुझे सब कुछ दिया। फैंस, साथियों, स्टाफ और हर उस व्यक्ति का शुक्रिया जो इस सफर का हिस्सा रहा। मुंबई सिटी हमेशा मेरे दिल में रहेगा।"

मुंबई सिटी के सीईओ कंदर्प चंद्रा ने कहा, “बिपिन का सफर मुंबई सिटी के साथ बेहद खास रहा है। उन्होंने मैदान पर और बाहर दोनों जगह अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है। उनका फैनबेस से जुड़ाव और क्लब के लिए उनकी प्रतिबद्धता अतुलनीय रही है। हम उनकी जर्सी नंबर 29 को रिटायर कर उनका सम्मान करते हैं और वह हमेशा मुंबई सिटी परिवार का हिस्सा रहेंगे।”

मुंबई सिटी के फुटबॉल डायरेक्टर सुजय शर्मा ने कहा, “बिपिन हमारे क्लब के सबसे ऐतिहासिक पलों में एक मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके गोल और सकारात्मक टीम भावना ने टीम को कई बार जीत दिलाई। हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं और उनके अगले अध्याय के लिए उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हैं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई सिटी ने बिपिन सिंह के सम्मान में जर्सी नंबर 29 को रिटा
मुंबई सिटी ने बिपिन सिंह के सम्मान में जर्सी नंबर 29 को रिटायर करने का किया फैसला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News